एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:43

रूस के सेवस्तोपोल शहर पर यूक्रेनी हमले में एक की मौत, तीन घायल : गवर्नर

सेवस्तोपोल, 29 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के सेवस्तोपोल शहर में शनिवार रात हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल राजवोजाएव ने यह जानकारी दी है।

श्री राजवोजाएव ने बताया कि रूस ने इस दौरान यूक्रेन के 26 ड्रोन मार गिराये। उन्होंने एक बयान में कहा, "26 ड्रोन गिरा दिये गये और एक व्यक्ति की मौत हो गयी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन अन्य लोग घायल हो गये।"

उन्होंने कहा कि इस हमले में आठ घर और तीन अपार्टमेंट इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

शादाब जितेन्द्र
वार्ता/स्पूतनिक

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रूस यूक्रेन हमला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/08/26 09:59
पिछला अपडेट
29/08/26 09:59
स्थान
India