एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिम एशिया में मौत का आंकड़ा 2,100 के करीब पहुँचा, होर्मुज इलाके में तीन जहाजों पर हमले से वैश्विक बाजार में हड़कंप,
प्रकाशित तिथि: 11/03/26 00:00
India
तेहरान/वाशिंगटन/दुबई 11 मार्च (वार्ता) ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध में मरने वालों की संख्या अब 2,100 के करीब पहुँच गई है। ईरान की एक मानवाधिकार संस्था ने 1,262 नागरिकों और 190 सैन्य कर्मियों की मृत्यु की पुष्टि की है। इसके अलावा लेबनान में 570 से अधिक, इराक/कुर्द के 22, इजरायल के 14 (12 नागरिक, 2 सैनिक), कुवैत के 12, यूएई के 6, सऊदी अरब के तीन, बहरीन के दो और ओमान में एक नागरिक की मौत हो चुकी है। समुद्री सुरक्षा को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार सुबह ही समुद्री रास्ते 'होर्मुज जलडमरूमध्य' में तीन अलग-अलग मालवाहक जहाजों…