एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:05

लेबनान-इजरायल के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का सातवां दौर शुरू

रोम, 04 अगस्त (वार्ता) लेबनान और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में प्रत्यक्ष वार्ता का सातवां दौर मंगलवार को इटली की राजधानी रोम में शुरू हुआ। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए के अनुसार दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल जून में लेबनान और इजरायल के बीच हुए अमेरिकी मध्यस्थता वाले रूपरेखा समझौते के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए ने भी वार्ता शुरू होने की पुष्टि की है, हालांकि उसने बैठक के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। इससे पहले 14 जून को रोम में छठे दौर की वार्ता हुई थी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
लेबनान इजरायल बातचीत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 11:44
पिछला अपडेट
04/08/26 11:44
स्थान
India