संयुक्त राष्ट्र, 19 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फिलिस्तीनी अधिकारियों को अमेरिका के वीजा ने देने के फैसले पर दुख व्यक्त किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फिलस्तीनी अधिकारियों को अमेरिकी वीजा देने से इनकार किए जाने पर खेद व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि इससे फिलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा के मुख्यालय न्यूयॉर्क में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पायेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
श्री गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "महासचिव अमेरिका की उस घोषणा पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं, जिसके तहत प्रतिबंधों का विस्तार करते हुए फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) के सदस्यों और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में भाग लेने के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया है।"
प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुटेरेस ने मेजबान देश अमेरिका से 1947 के 'संयुक्त राष्ट्र-अमेरिका मुख्यालय समझौते' के तहत अपने दायित्वों के अनुसार सभी प्रतिनिधिमंडलों को वीजा जारी करना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। श्री गुटेरेस इस सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा जारी रखेंगे। गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश विभाग के फिलिस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास सहित अधिकारियों को वीजा न देने की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर श्री अब्बास को इस वर्ष की सामान्य चर्चा में वर्चुअल रूप से भाग लेने की अनुमति दे दी थी।
इस फैसले के कारण श्री अब्बास लगातार दूसरे वर्ष उच्चस्तरीय सप्ताह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकेंगे।
आलम उप्रेती वार्ता