एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रियाद हवाई अड्डा हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12, तीन सौ से अधिक घायल
प्रकाशित तिथि: 11/10/26 07:05
India
रियाद, 11 अक्टूबर (वार्ता) सऊदी अरब की राजधानी स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार हुए हूतियों के भयावह हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है और घायलों की संख्या 300 पार कर गई है। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (जीएसीए) के अनुसार, मृतकों में चार सऊदी नागरिकों के अलावा बंगलादेश के दो तथा अमेरिका, मिस्र, जोर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान का एक-एक नागरिक शामिल है। हमले में 309 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सऊदी नेतृत्व…