एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: अन्नपूर्णा देवी

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी लोगों से अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी खास अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करने का आग्रह किया है।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा, " हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी। इस पोषण माह, अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी खास अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करें। आइए, मिलकर स्वस्थ बचपन और मजबूत भारत की नींव रखें। "
श्रवण, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अन्नपूर्णा देवी बच्चे पोषण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 13:29
पिछला अपडेट
30/09/26 13:29
स्थान
India