एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की
प्रकाशित तिथि: 19/03/26 00:00
India
नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची जारी की। जिन उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं उनमें कोकराझार से माणिक चंद्र ब्रह्मा, बोकाखुंगरी से सपाली मराक, पारबतझोरा से एमडी अशरफुल इस्लाम शेख और धुबरी से बेबी बेगम को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा जलेश्वर से आफताब उद्दीन मोल्लाह, अभयापुरी से प्रदीप सरकार और सिदली चिरांग (एसटी) से मातिलाल नारजरी को टिकट दिया गया है, चेंगा से अब्दुर रहीम अहमद, पाकाबेतबारी से जाकिर हुसैन सिकदार, बक्सा (एसटी) से जगदीश मदाही, तमुलपुर (एसटी) से रफिए दैमरी…