एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

आडवाणी छाती में संक्रमण के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्री आडवाणी (98) को आज शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया और फेफड़ों से संबंधित विभाग में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि श्री आडवाणी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके इलाज के बारे में और वे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आडवाणी अस्पताल भर्ती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 19:02
पिछला अपडेट
16/10/26 19:02
स्थान
India