एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026

दिवाली पर दिल्ली के फिर गैस चेंबर बनने का खतरा : आप

नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिवाली पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दिये जाने को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ग्रीन पटाखों की आड़ में सामान्य प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री तथा इस्तेमाल हो सकता है, जिससे दिवाली के बाद दिल्ली एक बार फिर गैस चेंबर बन सकती है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है और लोग राम भरोसे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आप दिल्ली ग्रीन पटाखें
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/11/26 13:49
पिछला अपडेट
02/11/26 13:49
स्थान
India