एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड से भाजपा के दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित

देहरादून 09 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश आर्य को शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विधान सभा भवन देहरादून में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रभारी सचिव विधान सभा एवं चुनाव अधिकारी हेम चन्द्र पन्त ने प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मस्तू दास, विधान सभा सचिवालय के अधिकारी लक्ष्मीकान्त उनियाल, दीनदयाल, बिष्ट, हीरा सिंह, संदीप ढैला, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सुमिताभ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड आर्य राज्यसभा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/10/26 11:03
पिछला अपडेट
09/10/26 11:03
स्थान
India