एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के 10 और उत्तराखंड के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक के 16 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे के कारण खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर तय की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

तीनों राज्यों की इन 12 सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक संपन्न कर ली जाएगी।

शोभित.श्रवण वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
183
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राज्यसभा निर्वाचन तारीख घोषणा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 08:15
पिछला अपडेट
22/09/26 08:15
स्थान
India