एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राधाकृष्णन मंगलवार को राजधानी "अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह" कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल
प्रकाशित तिथि: 20/09/26 14:46
India
नई दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मंगलवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह के उपलक्ष में राजधानी में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल जल प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय, प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग निकायों, विकास भागीदारों, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के भागीदारों के सहयोग से, 22-26 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में ''जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन'' विषय…