एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

एनसीआर में प्रदूषण उल्लंघन के 55 मामले, कार्रवाई के निर्देश

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन के 55 मामले सामने आए हैं और इन सबके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की प्रवर्तन कार्यबल (ईटीएफ) की 141वीं बैठक 16 अक्टूबर को हुई जिसमें 25 सितंबर से नौ अक्टूबर तक की अवधि में किए गए निरीक्षणों और नियमों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस दौरान कुल 124 निरीक्षण किए गए, जिनमें निर्माण एवं विध्वंस स्थलों के छह, औद्योगिक क्षेत्र के 54 और डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से संबंधित 64 निरीक्षण शामिल हैं। उल्लंघन के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एनसीआर प्रदूषण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 12:58
पिछला अपडेट
17/10/26 12:58
स्थान
India