एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

ओमान के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 नाविक घायल

नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एम टी ऑन पीस पर मंगलवार को एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ जिसमें 11 भारतीय नाविक घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। जहाज के 19 सदस्यीय चालक दल में 17 भारतीय हैं। हमले में चालक दल के 12 सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं। घायलों को ओमानी अधिकारियों की मदद से निकालकर ओमान के खासाब में इलाज के लिए ले जाया गया है। मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओमान जहाज हमला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 15:36
पिछला अपडेट
06/10/26 15:36
स्थान
India