एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

चढ़ावा चोरी पर मोदी चुप्पी तोड़ें, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो जांच : कांग्रेस

चढ़ावा चोरी पर मोदी चुप्पी तोड़ें, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो जांच : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़ने और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आरोप पत्र में सामने आए तथ्यों ने एसआईटी की जांच और सरकारी लीपापोती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि चार जून को 2.25 लाख रुपये की रकम बाथरूम में मिलने का वीडियो चंपत राय को भेजा गया और पांच जून को उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया इसके बावजूद प्राथमिकी 25 जून को दर्ज हुई।

श्री रमेश ने सवाल किया कि सीसीटीवी, बरामदगी और संदिग्ध कर्मचारियों की पहचान सामने आने के बाद भी आपराधिक कार्रवाई में 21 दिन की देरी क्यों हुई। उन्होंने कहा कि चार्जशीट के अनुसार चढ़ावे की रकम हटाने की 105 घटनाएं सामने आईं और एक आरोपी 85 बार रकम हटाता दिखा, फिर भी जांच आठ आरोपियों तक ही क्यों सीमित रही। उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को आरोपी और गवाह क्यों बनाया गया।

श्री रमेश ने कहा कि रामभक्तों के विश्वास से जुड़े इस मामले में असली जिम्मेदारी तय होने तक मामला खत्म नहीं माना जा सकता और इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए।

अभिनव सैनी वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
228
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस चढावा चोरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 07:30
पिछला अपडेट
26/09/26 07:30
स्थान
India