एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

छात्रों पर हमले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही दिल्ली पुलिस : राहुल

छात्रों पर हमले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही दिल्ली पुलिस : राहुल

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर छात्रों के साथ मारपीट करने और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु सहित कई युवाओं के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है। इस संबंध में केरल में जीरो प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केरल और राजस्थान में तथा अदालतों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री गांधी ने कहा कि अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस की बर्बरता को बिना जवाबदेही के नहीं जाने दिया जाएगा। श्री गांधी ने 1930 में धरासना सत्याग्रह का उदाहरण देते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियां सहीं, लेकिन किसी ने हाथ नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा कि देश के युवा, विशेषकर युवतियां, निडर, दृढ़ और एकजुट हैं तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हैं। उन्होंने युवाओं के साथ खड़े रहने की बात कही।

अभिनव, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
231
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राहुल दिल्ली पुलिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 13:14
पिछला अपडेट
16/10/26 13:14
स्थान
India