एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी: जयशंकर
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 04:07
India
नयी दिल्ली 22 सितंबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा, भू-राजनीतिक तनाव और संघर्षों के बीच वैश्विक व्यवस्था दबाव में है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को मजबूत करना जरूरी है। श्री जयशंकर ने सोमवार रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 'हाई लेवल वीक' बैठक से इतर 'पार्टनर्स फॉर मल्टीलैटरलिज्म, इंटरनेशनल लॉ, पीस एंड प्रॉस्पेरिटी' शिखर सम्मेलन में कहा कि शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई, उभरती तकनीक, विकास वित्त, आतंकवाद से मुकाबला, आपूर्ति शृंखला, आपदा से निपटने और महामारी की तैयारी जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।…