एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी : राहुल

टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी : राहुल

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किये जाने का आरोप लगाते हुए देश के कारोबारियों से सवाल किया है कि वे कब तक चुप रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की निजी जागीर नहीं है तथा इस तरह के कामों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जायेगा। श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टाटा समूह को बर्बाद किया जा रहा है और कोई भी कारोबारी नेता इस पर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा कि क्या वे तब तब तक चुप रहेंगे जब तक सरकार उनके कारोबार पर नियंत्रण नहीं कर लेती। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी तथा गृह मंत्री शाह के डर से देश के कारोबारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन वह न्याय सुनिश्चित करेंगे।

गौरतलब है कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में इन दिनों नेतृत्व और शेयर बाजार में सूचीबद्धता को लेकर विवाद चल रहा है।

अभिनव उप्रेती वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
200
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस टाटा समूह (एचडीआई2 के शीर्षक को ठीक करते हुए)
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/10/26 04:54
पिछला अपडेट
28/10/26 04:54
स्थान
India