एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
डाक विभाग का राजस्व पहली छमाही में 24 प्रतिशत बढकर 8,212 करोड़ रुपये हुआ
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 14:40
India
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय डाक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 8,212.7 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 6,636 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यहां डाक विभाग की दूसरी तिमाही की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राहक-केंद्रितता, कारोबार में विविधीकरण, नवाचार और डिजिटलीकरण पर जोर दिया। बैठक में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, डाक सचिव सुब्रत दास, डाक सेवा बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मंत्रालय के अनुसार डाक विभाग…