एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
तरंग शक्ति अभ्यास में सात देशों की वायु सेनाएं हुई शामिल, स्वदेशी तेजस और प्रचंड ने भी दिखाई ताकत
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 14:30
India
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' सोमवार को जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर संपन्न हो गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार 26 सितंबर से शुरू हुए इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका की वायु सेनाओं ने हिस्सा लिया, जबकि 32 देशों के प्रतिनिधियों ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और साझा अभियानों का अनुभव हासिल करना था। 'साझेदारी में शक्ति' विषय पर आधारित इस अभ्यास में लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों, निगरानी प्रणालियों और…