एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'खटीमा उत्तराखंड शहीद दिवस' के मौके पर दिल्ली भाजपा ने किया श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 02/10/26 11:06
India
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) 'खटीमा उत्तराखंड शहीद दिवस' के मौके पर गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बछेती, विधायक रवि सिंह नेगी, प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक ठाकुर ने उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक नरेन्द्र मनराल की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजली सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किये और सभा को सम्बोधित किया। भजन गायक जगदीश शर्मा ने उत्तराखंड शहीदों को…