एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
डॉक्टर पंकज ने दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन का निरीक्षण किया
प्रकाशित तिथि: 01/10/26 14:16
India
नयी दिल्ली 01अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएसएचएम) के कार्यालय का दौरा किया तथा मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन के अंतर्गत टीबी उन्मूलन, रोग निगरानी, मातृ और शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, एनीमिया नियंत्रण, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज, डायलिसिस, तंबाकू नियंत्रण, कुष्ठ रोग, अंधता नियंत्रण, ओरल स्वास्थ्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन और समन्वय किया जाता है। डॉ सिंह ने इन सभी कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली की समीक्षा…