एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को कोलकाता पहुंचेंगे नवीन
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 10:13
India
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 सितंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। श्री नवीन अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकें और जनसंपर्क करेंगे। श्री नवीन रविवार सुबह कोलकाता पहुंचेंगे और यहां के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद वह उच्चस्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, विभाग संयोजक, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, सांसद, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, आईटी, मीडिया और सोशल मीडिया…