एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जयपुर पहुंचेंगे नवीन, युवाओं से करेंगे संवाद

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे। श्री नवीन सांगठनिक और सेवा प्रवास के लिए शुक्रवार को जयपुर पहुंचेंगे। भाजपा अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान करेंगे। इसके साथ ही राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और सांगठनिक संयोजकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री नवीन वहां के बिड़ला सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह राज्यभर से आये हुए युवाओं से संवाद…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नवीन राजस्थान दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 12:17
पिछला अपडेट
24/09/26 12:17
स्थान
India