एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प : मोदी

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प : मोदी

नयी दिल्ली, 27 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देशभर में लाखों युवाओं ने नशे के खिलाफ 'नशा मुक्त युवा अभियान' के तहत नशे से दूर रहने और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

श्री मोदी ने रविवार को रेड़ियो पर अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा," 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में माय भारत के स्वयंसेवी, एनएसएस से जुड़े युवा, स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों के साथ अनेक सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाएं भी शामिल हैं।"उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में देशभर में हजारों संकल्प समारोह और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

युवाओं को अपनी भाषा और अपने तरीके से नशा मुक्ति का संदेश आगे बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत माय भारत पर गीत, स्लोगन लेखन और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। सोशल मीडिया पर भी युवा 'नशा मुक्त युवा' के साथ अपनी रचनात्मक कृतियां साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के आगामी चरण में स्वास्थ्य देखभाल और ध्यान शिविर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

संजीव जितेन्द्र वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
185
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मन की बात नशा युवा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 07:50
पिछला अपडेट
27/09/26 07:50
स्थान
India