एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंजाब में गैंगवार पीड़ित परिवारों से मिलेंगे पायलट, 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय यात्रा
प्रकाशित तिथि: 15/10/26 10:38
India
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट राज्य में गैंगवार और संगठित अपराध से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने तथा न्याय की मांग उठाने के लिए 16 से 20 अक्टूबर तक राज्य में पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान श्री पायलट गैंगस्टर हिंसा में अपनों को खोने वाले परिवारों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने की मांग उठायेंगे। यहां जारी बयान के मुताबिक श्री पायलट की यह यात्रा मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर सहित कई जिलों से होकर गुजरेगी। प्रत्येक…