एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पीएम-अजय 'आदर्श ग्राम', सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं, शैक्षिक अवसंरचना के माध्यम से समावेशी विकास को दिया जा रहा है बढ़ावा
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 15:23
India
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से कार्यान्वित 'प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना' पीएम-अजय के 'आदर्श ग्राम' घटक के तहत, देश भर के 47,200 से अधिक गांवों को शामिल किया गया है, जिससे 47.79 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, पीएम-अजय के तहत कुल 46,944 विकास कार्य पूरे किये जा चुके हैं, और 27,032 'ग्राम विकास योजनाएं' (वीडीपी) तैयार की गयी हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ सितंबर 2026 तक 18,093 गांवों को 'आदर्श ग्राम' घोषित किया जा चुका है। यह अनुसूचित जाति बहुल गांवों में…