एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिरला ने त्योहारों की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी
प्रकाशित तिथि: 13/04/26 00:00
India
नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वैसाखी, विषु, मेषादी तथा अन्य त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने सेामवार को अपने संदेश में कहा,"बैसाखी, बोहाग बिहू, मेषादी पुथांडु (तमिल नव वर्ष), विषु (केरल नव वर्ष), पना संक्रांति (ओड़िया नव वर्ष) और चेराओबा के शुभ अवसरों पर हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा "ये जीवंत त्योहार 'एक भारत - श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाते हैं और हमारी समृद्ध विविधता में एकता के बंधन को मजबूत करते हैं। ईश्वर करे ये आनंदमय अवसर हर घर में शांति, समृद्धि और नई आशा लेकर आएं।" आजाद…