एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ब्रिक्स देशों का बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, आर्थिक सहयोग और वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर
प्रकाशित तिथि: 26/10/26 13:19
India
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) भारत की अध्यक्षता में यहां चल रहे 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पहले सत्र में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के निर्माण, आर्थिक सहयोग विस्तार, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन में सोमवार को शुरू हुए संसदीय मंच में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के संचालन में रूस, चीन, ब्राजील, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मिस्र सहित सभी देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सत्र में…