एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

दिल्ली में ब्रिगेडियर एवं उनके बेटे से मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के वसंत एनक्लेव में सार्वजनिक रूप से शराब पीने का विरोध करने पर एक सेवारत ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, उपराज्यपाल ने सैन्य अधिकारी के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मेहराम नगर निवासी सतेंद्र उर्फ सोनू (49) और संजय शर्मा (56) के रूप में की है। ये दोनों कथित तौर पर 11 अप्रैल की घटना के दौरान वाहन में मौजूद थे। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ब्रिगेडियर मारपीट गिरफ्तारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/04/26 00:00
पिछला अपडेट
14/04/26 00:00
स्थान
India