एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारत-अफ्रीका जल सहयोग पर 22 अफ्रीकी देशों के राजदूतों की मौजूदगी में मंथन
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 14:50
India
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) भारत और अफ्रीकी देशों ने जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (वॉश) के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण, डिजिटल नवाचार और जलवायु अनुकूल समाधान के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने गुरुवार को यहां भारत मंडपम में नौवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 के दौरान दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय वॉश सम्मेलन के तहत भारत-अफ्रीका गोलमेज बैठक आयोजित की, जिसमें 22 अफ्रीकी देशों के राजदूतों एवं प्रतिनिधियों के साथ ही इसमें भारत सरकार, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पेयजल…