एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 16:15

भारत-अमेरिका के सैनिकों के बीच 22वां युद्ध अभ्यास औली और महाजन रेंज में शुरू, 1200 जवान ले रहें है हिस्सा

इस समाचार कहानी की विशेष छवि

नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) भारत और अमेरिका के सैनिकों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास-2026' मंगलवार को उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ , इसमें दोनों देशों के 600-600 जवान में हिस्सा ले रहे हैं।

अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के 'औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड' में हुआ। समारोह में 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने सैनिकों को संबोधित किया। इस अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय इलाकों में एकीकृत युद्ध टुकड़ियों के इस्तेमाल के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाना है।

इसमें पैदल सेना के अभियानों पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, काम करने के तरीकों के आदान-प्रदान और संयुक्त योजना तथा उसके क्रियान्वयन की क्षमता मजबूत होगी। अभ्यास में नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर रहेगा। सैनिक निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन और स्वचालित प्रणालियों का भी इस्तेमाल करेंगे। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ उभरती तकनीकों और कई क्षेत्रों में एक साथ होने वाले युद्ध से जुड़े विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं अलग-अलग इलाकों और परिस्थितियों में संयुक्त सैन्य अभियान चलाने की अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ रणनीति, तकनीक और अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया साझा करेंगी।

संजीव, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
246
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भारत अमेरिका सैन्य अभ्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 13:38
पिछला अपडेट
15/09/26 13:38
स्थान
India