एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारत-फ़्रांस ने शिक्षा, नवाचार और संस्थागत साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर की चर्चा
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 16:25
India
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को यहाँ फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, अकादमिक गतिशीलता और संस्थागत साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। श्री जोशी ने भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा दोनों देशों की साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को नयी…