एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

मुर्मु ने एल मुरूगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार किया

मुर्मु ने एल मुरूगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार किया

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसदीय राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया।

राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर डा. मुरुगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि डा. मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं।

डा. मुरुगन सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं। वह तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अप्रैल 2024 में राज्य सभा के लिए दोबारा चुने गये थे।

संजीव, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
142
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुरुगन इस्तीफा स्वीकार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 13:08
पिछला अपडेट
15/10/26 13:08
स्थान
India