एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपे
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 11:11
India
नयी दिल्ली 25 सितम्बर (वार्ता) फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के राजनयिकों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र सौंपे। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन राजनयिकों के परिचय-पत्र स्वीकार किये। परिचय पत्र पेश करने वालों में फिनलैंड के राजदूत मिको किविकोस्की, वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, मैक्सिको के राजदूत पेद्रो ब्लांको पेरेज़, एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी करेलसन, यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पैक्वेट और बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लहाउज़ेन शामिल हैं।