एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

मोदी कल संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

मोदी कल संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को यहां भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चले शताब्दी समारोह का समापन होगा, जो पिछले वर्ष एक अक्टूबर को शुरू हुआ था। दो दिन का यह समारोह 1926 में संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री संघ लोक सेवा आयोग का शताब्दी स्मारक सिक्का, एक स्मारक डाक टिकट और ' भारत में संघ लोक सेवा आयोग और लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देने वाले 100 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक निर्णय' पुस्तक का विमोचन करेंगे।

कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद्, आयोग के अधिकारी और अन्य लोग शामिल होंगे। पहले दिन भारत मंडपम में 'शताब्दी समारोह मंथन' आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिष्ठित वक्ताओं के संबोधन होंगे। इसके बाद विभिन्न विषयों पर समूह चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

संजीव.श्रवण वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
169
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी लोक सेवा आयोग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 09:11
पिछला अपडेट
30/09/26 09:11
स्थान
India