एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मोदी कल 'कृषि और ग्रामीण परिवर्तन' विषय पर बजट बाद वेबिनार को संबोधित करेंगे
प्रकाशित तिथि: 05/03/26 00:00
India
नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से "कृषि और ग्रामीण परिवर्तन" विषय पर आयोजित बजट बाद वेबिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस विषय के अंतर्गत आठ अलग-अलग वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें चार प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें पहला कृषि, दूसरा पशुपालन और डेयरी, तीसरा मत्स्य पालन और चौथा ग्रामीण आजीविका है। यह वेबिनार उच्च मूल्य आधारित कृषि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा जिसमें काजू, नारियल, चंदन, अगरवुड, बादाम, अखरोट और पाइन नट्स जैसी फसलों की संभावनाओं को विकसित करने पर चर्चा…