एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

मोदी ने आडवाणी के घर जाकर लिया आशीर्वाद

मोदी ने आडवाणी के घर जाकर लिया आशीर्वाद

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उनसे आर्शीवाद ग्रहण किया।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर श्री आडवाणी से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "श्री आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दशकों तक की उनकी सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र जीवन में उनके योगदान ने अमिट छाप छोड़ी है। भारत की प्रगति को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।"

उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इस तरह से गुजरात सरकार और देश के मुखिया के तौर पर उन्होंने आज 25 वर्ष पूरे कर लिये।

संतोष, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
154
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी आडवाणी मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 14:56
पिछला अपडेट
07/10/26 14:56
स्थान
India