एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

मोदी ने नोएडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

मोदी ने नोएडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बस में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रूपए दिये जायेंगे। पोस्ट में लिखा है , " उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग के कारण हुई त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।" उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नयी दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बस के अंदर मौजूद नौ यात्रियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि बचाव दल ने 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

संजीव अशोक वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
280
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी नोएडा अनुग्रह राशि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 10:33
पिछला अपडेट
24/09/26 10:33
स्थान
India