एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे कल मोदी
प्रकाशित तिथि: 26/10/26 14:05
India
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, नीति निर्माता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ उभरती प्रौद्योगिकी और भारत की वैज्ञानिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, विनिर्माण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, जलवायु और महासागर विज्ञान सहित 12 विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसमें शोध की प्राथमिकताओं, देश की तकनीकी क्षमताओं और वैज्ञानिक उपलब्धियों को व्यावहारिक उपयोग में लाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती…