एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद लोगों का विशेष अभिनंदन किया।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि देवशिल्पी से जुड़े इस दिव्य अवसर पर निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद लोगों को उनका विशेष अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि उनका कौशल एवं परिश्रम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अभिनव जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी विश्वकर्मा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 11:01
पिछला अपडेट
17/09/26 11:01
स्थान
India