एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
प्रधानमंत्री मोदी नौ मार्च को बजट-पश्चात वेबिनार को करेंगे संबोधित
प्रकाशित तिथि: 06/03/26 00:00
India
नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च (सोमवार) को केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित प्रमुख पहलों पर चर्चा के लिए 11:30 बजे एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। श्री मोदी अपने संबोधन में एवीजीसी-क्रिएटर इकोनॉमी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) से जुड़ी बजटीय पहलों के पीछे की परिकल्पना को रेखांकित करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी), उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से, केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित प्रमुख पहलों पर विचार-विमर्श करने के लिए "सबका साथ, सबका विकास-जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति: शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप" विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।…