एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

मोदी सरकार के संरक्षण में खाय जात है महंगाई डायन : कांग्रेस

मोदी सरकार के संरक्षण में खाय जात है महंगाई डायन : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने दिवाली से पहले रफ्तार पकड़ चुकी महंगाई को लेकर सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और महंगाई से राहत नहीं मिल रही है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर महंगाई की स्थिति को एक प्रचलित कहावत के जरिये बयान करते हुए कहा, ''मोदी सरकार के संरक्षण में महंगाई डायन खाय जात है।''

उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है लेकिन बढ़ती कीमतें हर मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवार का बजट बिगाड़ रही हैं। दिवाली से पहले समाज के हर तबके को महंगाई का झटका लगा है।

श्री रमेश ने कहा कि सरकारी आंकड़ों से महंगाई को छिपाने की कोशिश हो रही है लेकिन यह दर्द हर भारतीय सह रहा है। कांग्रेस महासचिव ने सरकार से पूछा कि महंगाई पर राहत कब मिलेगी और आम परिवार की जेब पर पड़ रहे इस बोझ की जवाबदेही कौन लेगा।

अभिनव, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
169
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस महंगाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 09:24
पिछला अपडेट
07/10/26 09:24
स्थान
India