एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

योगी ने मोदी से की मुलाकात

योगी ने मोदी से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के संबंध में राज्य सरकार की ओर से फोटो सहित जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

सूत्रों के अनुसार, श्री योगी ने श्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव और अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है, जबकि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित हैं।

मनोहर, उप्रेती वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
143
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी मोदी मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 11:14
पिछला अपडेट
26/09/26 11:14
स्थान
India