एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

नयी दिल्ली, 06 नवम्बर (वार्ता) चार देशों माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य के राजदूतों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी को अपने परिचय पत्र सौंपे।
राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इन देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए गए।
राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपने वाले राजदूतों में माली के फातोमा थेरा , म्यांमार के यू ए मिन ह्त्वे , मेडागास्कर के मन्देहात्सारा जॉर्जेट और इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य के मिगुएल एडजांग एंगुए शामिल हैं।
संजीव, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजदूत परिचय पत्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/11/26 12:42
पिछला अपडेट
06/11/26 12:42
स्थान
India