एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

राजमार्ग से जुड़े मुद्दों पर चिंतन शिविर

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में पांच और छह अक्टूबर को 'चिंतन शिविर 2026' का आयोजन करेगा, जिसमें देश में राजमार्ग बुनियादी ढांचे के विकास और क्रियान्वयन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पांच अक्टूबर को उद्घाटन सत्र को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा संबोधित करेंगे। शिविर में राज्यों के सड़क परिवहन एवं लोक निर्माण मंत्री, राज्य लोक निर्माण विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यान्वयन एजेंसियां और अन्य संबंधित पक्ष शामिल होंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजमार्ग चिंतन शिविर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 15:31
पिछला अपडेट
04/10/26 15:31
स्थान
India