एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 16:59

राजस्थान में स्थानीय निकाय के चुनाव नतीजे कांग्रेस के दुष्प्रचार, विभाजनकारी नीतियों का करार जवाब: भाजपा

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के स्थानीय निकायों के चुनाव की मतगणना के रूझानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां के नतीजे कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों, दुष्प्रचार और राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के समय इन निकायों में किये गये खिलवाड़ का करार जवाब है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि राजस्थान के निकाय चुनाव दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति देश की जनता का विश्वास दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के समय में राजस्थान में स्थानीय निकाय के चुनाव आठ चरणों में कराये गये थे। हमारी सरकार ने एक चरण में मतदान करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों को विभाजित करने का काम किया था, जिसे जनता ने नकार दिया है। राज्य की जनता ने श्री मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व पर विश्वास जताया है।

उन्होंने मतगणना के रुझानों का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान के 309 स्थानीय निकायों में भाजपा शानदार विजय की ओर बढ़ रही है । राज्य के 10 नगर निगमों में से नौ में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा , " पिछली बार जिन छह जिलों बूंदी, दौसा, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर और भरतपुर में भाजपा का किसी भी निकाय में एक भी बोर्ड नहीं बन पाया था, उन जिलों में भी इस बार पार्टी शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है।

अतः यह भाजपा की सामाजिक और भौगोलिक व्याप्ति की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। एक बार पुनः देश की जनता ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी भ्रम और दुष्प्रचार के माध्यम से कितना भी अनर्गल प्रलाप करे, झूठ की गूंज सच के आगे निष्प्रभावी और निष्फल हो जाती है।" डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि कोटा, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाकर झूठ की गूंज करने का प्रयास किया था, वहां भाजपा शानदार तरीके से जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा, 'यह कहीं न कहीं दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की बातों में प्रचार ज्यादा और यथार्थ कम होता है।" भाजपा प्रवक्ता ने इन नतीजों के लिए राजस्थान की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

संतोष , मनोहर वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
396
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भाजपा राजस्थान निकाय चुनाव नतीजे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 14:00
पिछला अपडेट
14/09/26 14:00
स्थान
India