एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विकसित भारत का रास्ता गांवों के विकास से होकर जाएगा : राधाकृष्णन
प्रकाशित तिथि: 30/10/26 14:29
India
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांवों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा है कि गांवों को शहर बनाना जरूरी नहीं, बल्कि वहां अच्छी सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। देश की असली ताकत गांवों में है और ग्रामीण विकास राष्ट्रीय विकास का आधार होना चाहिए। उपराष्ट्रपति शुक्रवार को तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती और 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आत्मनिर्भरता, सादगी और समाज…