एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को जाएंगे तमिलनाडु

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामनाथपुरम् और डिंडीगुल में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन इस दौरान पासुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जयंती के अवसर पर रामनाथपुरम् के पासुम्पोन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
वहां से वह डिंडीगुल जाएंगे और वहां गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह तथा 39वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
मनोहर.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन तमिलनाडु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/10/26 09:06
पिछला अपडेट
29/10/26 09:06
स्थान
India