एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

राधाकृष्णन शुक्रवार को कर्नाटक, केरल के दौरे पर

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को कर्नाटक और केरल के दौरे पर होंगे और वहां कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उप-राष्ट्रपति सचिवालय की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन कल कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस समर्थक' को नौ सेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल किये जाने के लिए आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहां से उप-राष्ट्रपति केरल जाएंगे और कोझिकोड में 'नवरात्रि सरगोत्सव 2026' का उद्घाटन करेंगे।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 12:03
पिछला अपडेट
15/10/26 12:03
स्थान
India